सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के 500 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की ओपीडी में गिरी फॉल सीलिंग की मरम्मत कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा पूरी कर ली गई है। यह घटना शनिवार रात ड्रेसिंग रूम नंबर-108 में हुई थी, सौभाग्यवश उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ए.के. सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर सीलिंग गिरी थी, वहां तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य कराया गया है। क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है और अब वहां मरीजों व स्टाफ की आवाजाही सुरक्षित है।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गिरी फॉल सीलिंग की मरम्मत पूरी
