तीर्थ यात्रा पर जा रहे भोजपुर विधायक के परिजन मार्ग दुर्घटना में घायल

 दूसरी कार से टकराकर कार खड्ड में पलटी, सभी को मामूली चोटें आयीं
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा के भोजपुर से विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का परिवार तीर्थ यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर उनकी कार की भिड़ंत सामने से आ रही दूसरी कार से हो गई। जिससे दोनों कारें अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खड्ड में जाकर पलट गईं। कार पलटने से विधायक के पुत्र, पुत्रवधू, चालक समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। गनीमत रही की किसी को कोई खास चोट नहीं आयी और उन्हें दूसरे वाहन से वापस भेज दिया गया।
कोतवाली फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पुत्र अजय राठौर, पुत्रबधु दीक्षा, पौत्री शशि, स्वाति व पौत्र अयांक के साथ कार से कैंचीधाम जा रहे थे। कार उनका चालक नवादा निवासी केपी चला रहा था। साथ में विधायक का एक सरकारी गनर भी था। उनकी कार जब थाना राजेपुर के ग्राम उजरामऊ के निकट नयागांव के पास से गुजरी, तो एक कार चालक ने अचानक सामने से कार मोड़ दी। जिससे दोनों कारों में भिड़ंत हो गयी। दोनों कारें अनियंत्रित होकर खड्डा में जाकर पलट गयीं। जिससे कार सवार सभी लोग कार में फंस गये। मौके पर ग्रामीणों की मदद से कार से विधायक के परिवार को सकुशल निकाला गया।? उसके बाद पुलिस ने दोनों कारों को सीधा कराया। विधायक के परिजनों को कोई खास चोट नहीं आयी। थोड़ी बहुंत खरोचें आयी हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कारों को सीधा किया। विधायक के परिवार को दूसरी कार से घर भेजा गया। दूसरी कार सवार कार छोडक़र फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *