माइकल जैक्सन की भूमिका में लावन्या पाठक ने किया डांस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसपीजीआर इंटर कालेज बघार भाऊपुर खुर्द स्थित विद्यालय में फैंसी ड्रेस , डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या सुभ्रा मिश्रा की देखरेख में प्रतियोगितायें सम्पन्न हुईं। मैनेजर विनीता पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। फैंसी डे्रस प्रतियोगिता में नित्या, अंशी, खुशी, शिवांगी, समीक्षा ने बाजी मारी। साथ ही डांस प्रतियोगिता में अनामिका, रोली, निहारिका, प्रिया, अदिती, आस्था ने भाग लिया। तनवी प्रथम, अदिती व स्वाती द्वितीय, संजना व अनामिका तृतीय स्थान पर रही। सभी को प्रधानाचार्या ने पुरुस्कृत किया। लावन्या पाठक ने माइकल जैक्शन की भूमिका में डांस कर मंत्रमुग्ध किया। चेयरमैन डा0 राजीव कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। डा0 राजीव पाठक ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति देखकर प्रसन्नता हुई है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है और उन्हें आगे बढऩे का मौका मिलता है।
एसपीजीआर इंटर कालेज में फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
