श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर प्रधान ने कन्याओं को भेंट किये अंग वस्त्र

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद ग्राम प्रधान ने कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबना गढिय़ा में अच्छेलाल शाक्य के यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। जिसमें ग्राम प्रधान बबना गढिय़ा संजीव यादव ने पहुंचकर कलश यात्रा में शामिल हुई कन्याओं को कथा समापन के बाद श्रीमद् भागवत कथा की शास्त्री सुनैना शाक्य तथा सभी बालिकाओं को उपहार स्वरूप अंग वस्त्र भेंट कर टिफिन में लड्डू वितरित किए। सभी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संजीव यादव को दोबारा जीत का आश्वासन दिया तथा सभी ग्रामीणों ने आशीर्वाद देते हुए बताया की ग्राम प्रधान संजीव यादव तथा ब्लॉक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन के कर कमल से जो गांव में विकास की धारा वही है वही धारा यहां के ग्रामीण फिर दोहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *