गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में 12वीं के छात्रों को दी गई विदाई

समय किसी का इंतजार नहीं करता: अपर पुलिस अधीक्षक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक प्रमोद कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंटकर स्वागत किया। कक्षा एकादश के छात्रों ने 12वीं की छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। 12वीं के छात्रों को टाइटल्स तथा छाया चित्र दिया गया। मुख्य अतिथि एएसपी ने कहा समय व्यक्ति का इंतजार नहीं करता, बल्कि व्यक्ति को ही समय का इंतजार करना पड़ता है। लगन एवं दृढ इच्छा शक्ति से ही व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है। स्वपनिल को मिस फेयरवेल तथा हर्षल अहरवार को मिस्टर फेयरवेल दिया गया। प्रधानाचार्य डॉ0 लकी चावला ने सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी छात्रों के अभिभावकगण भी उपस्थित थे। डायरेक्टर विनोद कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। डायरेक्टर नितिन कुमार अग्रवाल व उप प्रधानाचार्य डा0 अंजू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *