व्यापार में घाटा होने पर किसान ने फांसी लगाकर दी जान

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। व्यापार में घाटा होने पर किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मन्न निवासी राम लड़ैते यादव 55 आढ़त के माध्यम से गेहूं और धान, मक्का का व्यापार करते थे। व्यापार में घाटा होने के बाद उन्होंने धंधा बंद कर दिया और घर पर खेती करने लगे। एक दिन पूर्व गांव में पैसे को लेकर नवाबगंज के व्यापारी से पंचायत हुई। इसके बाद रामलडै़ते तनाव में आ गए और शाम को परिजनों के मुताबिक उन्होंने खाना भी नहीं खाया और कमरे में जाकर सो गए। सुबह जब परिजन जागे तो उनका शव कमरे के पंखे में लटकता हुआ पाया गया। पंखे पर शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *