संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की खेत में मौत

भाई ने गोली मारकर हत्या करने की जतायी आशंका
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। करौदे के खेत पर अधेड़ लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं भाई ने गोली मारकर हत्या करने की आशंका जतायी है। सूचना मिलने पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ी मझोला सुभानपुर निवासी फजर अली उम्र 45 वर्षीय पुत्र फौजदार गाँव के जफर का खेत बटाई पर किए है। शुक्रवार सुबह फजर अपने करोदों के खेत में गये थे। दोपहर को फजर खेत पर लहूलुहान अवस्था में मिले। आनन-फानन में परिजन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहाँ डाक्टर अमरेश कुमार ने फजर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने मौके पर जाँच पड़ताल की। वहीं फॉरेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई शादाब ने आशंका जताई कि मेरे भाई की गोली मारकर हत्या की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *