प्राकृतिक खेती के उत्पादों की जमकर किसानों ने की खरीदारी।

अयोध्या।कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर द्वारा लगाए गए मोटे अनाजों के स्टाल पर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं।मोटे अनाज से होने वाले लाभ के बारे में किसानों की जिज्ञासा साफ झलक रहीं थीं।इसके बाद तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एसके तोमर ने बताया कि मोटे अनाज से बने साबा की चकरी,रामदाने का लड्डू,बाजरे की मठरी,गडुआ के लड्डू बनाए गए हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभदायक है।इस स्टाइल पर मोटे अनाजों से संबंधित जो रामदाना,मक्का, मडवा,सावा,काकून,बाजरा,पले मिलेट आदि के बीज भी किसानों के लिए उपलब्ध है।मोटा अनाज मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।सरकार भी इस वर्ष को मिलेट वर्ष के रूप में मना रही है।डॉ मनोज ने बताया कि पर्यावरण के बदलाव में भी मोटे अनाजों का उत्पादन अच्छा रहता है।मोटे अनाजों से बने उत्पादों एवं विजय की किसान लगातार खरीदारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *