कृषि नीति मसौदे को लेकर किसानों ने दिया धरना, जलाईं प्रतियां

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तहसील में कृषि नीति मसौदे की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में कृषि नीति मसौदे को लेकर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कृषि नीति मसौदे की प्रतियां जलाईं। किसान नेताओं ने विरोध करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जो कानून बनाए गए थे वह किसान के हित में नहीं हैं। किसानों को मंडियों में फसलों के रेट नहीं मिल पा रहे हैं। किसान परेशान हैं। बीज महंगा है। आढ़ती फसलों को मनमाने ढंग से खरीद रहे हैं। जिसके कारण समस्याएं किसानों की बरकरार हैं। जिसको लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सोमवंशी, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, तहसील अध्यक्ष सुशील दीक्षित, रामानंद त्रिवेदी, प्रमोद सिंह, श्रीराम कश्यप, अशोक कुमार, सुरेश, राम सिंह, नाथूलाल, शिवाजी, बहादुर शुक्ला, सुनील कुमार, सुधीर सिंह, मिश्रीलाल, सत्य प्रकाश शर्मा, संतोष समेत दर्जनों किसान कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *