कमालगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत पोल में लगे स्टे में उतरे करंट से युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम हब्बापुर निवासी कमलेश कुमार कोरी का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार सुबह करीब 7 बजे झाड़ू लगा रहा था, तभी पास में विद्युत पोल के सपोर्ट के लिए लगे स्टे में उसका हाथ छू गया। जिसमें करंट आ रहा था। करंट लगने से युवक की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान बृजेश कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस में सोमवार दोपहर बताया कि रविवार से विद्युत विभाग की तरफ से गांव में बंच केबिल डाली जा रही है। बंच केबिल का एक तार विद्युत पोल में छू रहा है। जिसके कारण उसमें करंट आ रहा है। सुबह झाड़ू लगाते समय विकास को करंट लग गया। जिसके बाद उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी उसकी बहन कृषकली उम्र 16 वर्ष, भाई अंशु उम्र 12 वर्ष और छोटी बहन गुंजन 10 वर्ष हैं। मां राजकुमारी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विद्युत पोल में लगे स्टे में उतरे करंट से युवक की मौत
