समस्याओं के निस्तारण को लेकर किसानो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने खाद-डीएपी, यूरिया और पोटाश जैसे उर्वरकों की निर्धारित दरों पर आपूर्ति की मांग की। किसानों का कहना है कि महंगे दाम पर खाद व बीज मिलने से खेती करना मुश्किल हो गया है। आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
किसानों ने गंगा नदी की बाढ़ से बचाव के लिए कटान प्रभावित क्षेत्रों में तटबंध बनाने की मांग की।
बीघापुर विकासखंड के पांडेपुर गांव में आवारा पशुओं के लिए गोशाला निर्माण की मांग की गई। जिलाध्यक्ष मोहनलाल यादव ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से निस्तारण करे। कार्यक्रम में डॉ. एल.बी. सिंह, रामसुमेर लोधी, सियाराम कुशवाहा, रामआदरे यादव और महेंद्र लाल समेत कई किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *