मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता के साथ फर्रुखाबाद युवा महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

 राजस्थानी, ब्राइडल, भरवां अरेवियन हिना से प्रतिभागियों ने सजाये हाथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 22वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ स्टेट बैंक वाली गली में भाजपा नेता रुपेश गुप्ता ने फीता काटकर किया। समिति के सभागार में मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतिभागियों ने राजस्थानी, ब्राइडल, भरवां अरेवियन, वैवाहिक, ऐतिहासिक इमारत, देवताओं आदि विभिन्न प्रकार की मेहदी अपने हाथों में सजाई। सभी प्रतिभागियों ने निर्णायकों के मेंहदी से सम्बन्धित प्रश्नों के सटीक उत्तर दिये। ललिता ने बताया कि मेंहदी शुम होती है और विवाह जैसे कार्यक्रमों में मेंहदी का विशेष महत्व होता है। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की गई। रूपेश गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई के साथ ऐसी प्रतियोगिताओं की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा0 सदीष शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों की प्रशंसा की। निर्णायकों ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें ललिता कुशवाहा को प्रथम स्थान, नन्दिनी श्रीवास्तव को द्वितीय तथा हिमांशु राठौर को तृतीय स्थान मिला। तहसीलदार सनी कनौजिया, निर्णायक मंजू मिश्रा ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि रूपेश गुप्ता, तहसीलदार सनी कनौजिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतिभागी प्रिन्सी, अंशिका, सुहानी, पूजा, मुस्कान मारवाडी, जया, खुशी, मांसी, शमा शाक्य, जाहनवी, संजना, हिना, गौरी, अंशिका राजपूत, हिमांशु राठौर, ललिता कुशवाह, नन्दिनी श्रीवास्तव ने अपने हाथ में मेहंदी की आकर्षक डिजायन बनाई। मंजू मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डा0 संदीप शर्मा, सच्चिदानन्द मिश्रा, डा0 कृष्णकान्त अक्षर, मंजू मिश्रा, हर्ष दुबे उपस्थित रहे। संचालन डा0 कृष्णकान्त अक्षर ने किया। शिवा ने व्यवस्था में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *