नगर पालिका में 22 कार्ययोजना का किया गया लोकार्पण
पुवायां, शाहजहांपुर समृद्धि न्यूज। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पुवायां बस स्टैंड व बारात घर के नवीनीकरण एवं 22 अन्य योजनाओं का शिलायन्स एवं लोकार्पण किया। शिलायन्स करने के बाद खन्ना ने कहा कि पुवायां में सबसे प्रमुख समस्या बस स्टेंड व बारात घर था। जिसका शिलायन्स कार्यक्रम किया गया है अब यात्रियों को परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। रविवार को गांधी पार्क में 22 परियोजनाओं का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने 12 करोड़ की परियोजनाओं का शिलायन्स एवं लोकार्पण किया। खन्ना ने बताया कि नगरपालिका की मांग पर 12 करोड़ रुपए की लागत 22 परियोजनाओं का कार्य कराया जाएगा। जिसमें 3 करोड़ रुपए से पुवायां का बस स्टेंड बनबाया जाएगा, 4 करोड़ रुपए से बारात घर बनबाया जाएगा जिससे जनता को लाभ होगा। इसके साथ ही तमाम परियोजनाओ के बारे में जनता को बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र प्रथम स्थान प्राप्त किया है, कांग्रेस सरकार में भारत की अर्थ व्यवस्था में 11 पायदान पर थी लेकिन जब से मोदी सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था 4 स्थान पर आ गई है और जल्द ही भारत 3 सुधीर गुप्ता, सांसद अरुण सागर, विधायक चेतराम, ब्लाक प्रमुख पति सुरजन लाल, चेयरमैन संजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
