थोड़ी देर में पेश करेंगी बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: करोड़ों देशवासियों के इंतजार की घडिय़ां अब खत्म हो चुकी हैं। आज संसद में देश का बही खाता खुलने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी। यह पल अपने आप में ऐतिहासिक होने जा रहा है क्योंकि निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर लगातार अपना 9वां बजट पेश कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। संसद भवन जाने से पहले वे राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बजट की जानकारी देंगी, जिसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इसे औपचारिक मंजूरी दी जाएगी।

कर्तव्य भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्तव्य भवन पहुंच गई हैं।

लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अखिलेश यादव केंद्रीय बजट पेश होने के दौरान संसद में मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *