वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कोषागार का किया निरीक्षण

कार्यालय में गदंगी देख जतायी नाराजगी, साफ-सफाई के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग सुरेश कुमार खन्ना ने कोषागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एक रिसीविंग रजिस्टर बनाया जाए, किस-किस विभाग के कितने बिल दाखिल किए गए हैं उनका अंकन किया जाए। उसके पश्चात संबंधित पटेल सहायकों को बिल ट्रांसफर किए जाएं। यही प्रक्रिया बिल वापसी के दौरान अमल में लाई जाए। मंत्री ने समस्त पटलो, सिंगल लॉक कक्ष एवं डबल लॉक कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यालय में गंदगी देख एवं पत्रावलियों का अभिवस्थित रखरखाव देख नाराजगी व्यक्त और वरिष्ठ कोषाधिकारी को कार्यालय की बेहतर साफ -सफाई एवं पत्रावलियों का रखरखाव ठीक ढंग से करने के निर्देश दिए। डबल लॉक कक्ष के सामने कबाड़ा देख उसको नीलाम कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि निष्प्रयोजित पेपरो का शासनादेश के अनुसार निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान विधायक सदर, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *