डीएपी व यूरिया की कालाबाजारी व ब्लैक मार्केटिंग में एक पर एफआईआर व दूसरे का लाइसेंस निरस्त

15 नवम्बर को डीएम से की गई थी शिकायत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीएपी व यूरिया की कालाबाजारी व ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत पर डीएम ने चार सदस्यीय का गठन का जांच के आदेश दिये थे। टीम ने गुरुवार को छापेमारी की। जांच के दौरान शिकायत सही पायी गई। जिस पर एक दुकारदार पर एफआईआर दर्ज की गई, वहीं दूसरे का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
स्वदेश त्रिवेदी ग्राम खुटिया ने १५ नवम्बर को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि मै0 अर्जुनखाद भण्डार सलेमपुर विकास खण्ड राजेपुर की डी0ए0पी0 खाद 1550 रू0 में विक्रय की जा रही है। जिसके सम्बन्ध में डीएम ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया। जिसमें सत्येन्द्र कुमार अपर जिला कृषि अधिकारी, रामाधार सिंह वरि0प्रा0सहा0ग रुप-ए, अमित दिवाकर सहायक विकास अधिकारी राजेपुर एवं अनिल कुमार यादव उप कृषि निदेशक को सम्बन्धित प्रतिष्ठान की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम ने गुरुवार को मै0 अर्जुन खाद भण्डार के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जिसमें उनकी दुकान पर मात्र 10 किग्रा0 खुला डी0ए0पी0 पाया गया। शिकायतकर्ता द्वारा आवास पर उर्वरक होने की सम्भावना जताये जाने पर पुलिस फोर्स के साथ दुकानकर्ता के आवास पर छापा मारा गया। जहां पर 135 बोरी डी0ए0पी0 एवं 46 बोरी यूरिया पाया गया। जांच में पाया गया कि रिटेलर द्वारा कालाबाजारी एवं मूल्य से अधिक धनराशि में उर्वरक विक्रय किया जा रहा है। डीएम के अनुमोदन के उपरान्त मै0 अर्जुन खाद भण्डार सलेमपुर विकास खण्ड राजेपुर के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करने के कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार मै0 बालाजी खाद भण्डार सलेमपुर के प्रतिष्ठान पर भी छापा मारा गया। जिसमें कृषकों को उर्वरक बिक्री करने के उपरान्त रसीद नहीं दी जा रही थी तथा ब्लैक मार्केटिंग की जा रही थी। जिस सम्बन्ध में सम्बन्धित रिटेलर का लाइसेन्स निरस्त करने की कार्यवाही की गई है। डीएम ने उर्वरक रिटेलर को कालाबाजारी करने एवं विक्रय उर्वरक की रसीद न देने वालोंके े विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करते रहने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *