फर्जी तरीके से रुपये मांगने के मामले में दी तहरीर

नवाबगंज (सं.)। फोन-पे के माध्यम से फ्रॉड कर डलवाए गए 16000 रुपये का मैसेज फर्जी निकला। आरोपियों ने पीडि़त के घर जाकर रुपये मांगे। न देने पर गाली-गलौज किया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी रामवीर पुत्र आहिलकार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर उनके ही गांव के अमित कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र श्रीराम ने उसको फोन कर बताया कि वह एक जगह से 16000 उनके खाते में डलवा रहे हैं और आप नगद कैश हमको दे देना। तब पीड़ित के मुताबिक उसने हां कर दी और 16000 रुपए डाले गए। जिसका फर्जी मैसेज आ गया। जब युवक ने अपना अकाउंट चेक किया तो उसके अकाउंट में कोई भी पैसा नहीं आया। तब युवक को शक हुआ, लेकिन तब तक आरोपी युवक अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर आ धमका और उससे रुपए मांगने लगा। जिस पर गांव वाले भी एकत्र हो गए। उन्होंने इस बात का विरोध किया। तब पीडि़त थाने आया और थाना पुलिस को गांव के ही आरोपी अमित कुमार उर्फ गुड्डू के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *