दुकान में रखे ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग

नौ लोग झुलसे, आधा दर्जन किये गये रेफर
आग बुझाने में फायर कर्मचारी भी झुलसा
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। दुकान में रखे ज्वलनशील पदार्थ में अचानक आग लग गयी। जिससे नौ लोग झुलस गये। जिस आनन-फानन में नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मैन चौराहा पुरानी गुड़ मन्डी गंगा दरवाजा रोड पर डिम्पल गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल की दुकान दुकान है। जिस पर बुधवार को दोपहर भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिससे सडक़ पर भगदड़ मच गय। आग बुझाने में शिवम उम्र 17 वर्षीय पुत्र राम विलास, सूरज उम्र16 वर्षीय पुत्र सुभाष निवासीगण रुटौल थाना कायमगंज, उज्वल गुप्ता उम्र 23 वर्षीय पुत्र मोहन गुप्ता निवासी सदवाड़ा थाना कायमगंज, समीर उम्र 25 वर्षीय पुत्र शरीफ उर्फ भुल्लू निवासी हलवाइयान मैन चौराहा, विकास वर्मा उम्र 17 वर्षीय पुत्र जगमोहन निवासी कूंचा गंगा दरवाजा, मोहम्मद आसिफ उम्र 28 वर्षीय सब्जी मंन्डी जवाहरगंज, सानिया उम्र 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली निवासी नोनियमगंज आग से झुलस गये। आग को बुझाते समय फायर ब्रिगेड कर्मचारी कांस्टेबिल मोनू उम्र 25 वर्षीय पुत्र सत्यपाल अलीगंज जनपद एटा भी बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया। सभी झुलसे लोगों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सा प्रभारी डा0 शोभित शाक्य ने प्राथमिक उपचार के बाद सात लोगो को रेफर कर दिया। चर्चा के अनुसार दुकान में कैरोसिन व तारपीन का तेल मिलाकर डीजल और पेट्रोल बनाया जाता है। जिससे दुकान में किसी तरह से आग लग गयी। सूचना मिलने पर अपराध निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *