शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पटाखा घर में गिरने से आग लग गयी। जिससे घरेलू सामान जल गया। मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग बुझायी। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयांखेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार दिवाली के दिन घर पर दीपक जला रहा था। उसी दौरान तेज धमाके के साथ पटाखा घर में गिर गया। बताते हैं घर के ऊपर पॉलिथीन तनी थी। देखते ही देखते पॉलीथीन जलने लगी और घर के अंदर टपकने लगी। जलती हुई प्लास्टिक जब घरेलू सामान पर पड़ी तो वह भी जलने लगा। गृह स्वामी द्वारा शोर मचाया गया। शोरगुल की आवाज सुनकर मौके पर मोहल्ले के लोग पहुंच गये। मोहल्ले के लोगों ने जैसे तैसे पानी डालकर आगजनी की घटना पर काबू पाया।
