आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आगरा पुलिस ने एक शख्स को रेप के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़की ने शख्स के साथ यौन संबंध बनाए और इसके बाद कथित तौर पर उसे ब्लैकमेल कर उगाही करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि लड़के से 15 लाख रुपये की मांग की गई थी और पैसे न देने पर उसे रेप के केस में फंसा दिया गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। उन्होंने बताया कि एक लड़की ने एक व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाए और फिर उससे कथित रूप से 15 लाख रुपये की मांग की। जब शख्स ने लड़की को पैसे नहीं दिए तो कथित तौर पर उसे रेप के झूठे केस में फंसा दिया। DCP सूरज कुमार राय ने बताया कि कुछ दिन पहले एत्माद्दौला थाने में एक लड़की पहुंची थी और उसने अजय तोमर नाम के शख्स पर उसे बेहोश कर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया था। दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।