दिवाली के दिन पैर छुए… फिर बरसाईं दनादन गोलियां, चाचा-भतीजे की हत्या

दिल्ली के शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में बृहस्पतिवार शाम चाचा और नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बिहारी कॉलोनी निवासी आकाश (40) और ऋषभ (16) के रूप में हुई है। गोलीबारी में आकाश का बेटा कृष घायल हुआ है।  शाहदरा डबल मर्डर केस की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे आकाश अपने बेटे और भतीजे के साथ पूजा करने के बाद घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और गोलीबारी कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दिल्ली के शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में बृहस्पतिवार शाम चाचा और नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बिहारी कॉलोनी निवासी आकाश (40) और ऋषभ (16) के रूप में हुई है। गोलीबारी में आकाश का बेटा कृष घायल हुआ है।  शाहदरा डबल मर्डर केस की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *