हरदोई, समृद्धि न्यूज। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ मे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत लगभग 2 लाख लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि उनके खाते में सीधे हस्तांतरित की गई।इसी क्रम में जनपद के गांधी भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा,जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हरदोई सुख सागर मिश्रा’ मधुर ‘की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।इसी क्रम में जनपद के 10 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधिगण द्वारा आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा,अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और नगर मजिस्ट्रेट हरदोई सुनील कुमार त्रिवेदी द्वारा सभी अतिथिगण को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।तदोपरांत अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद के 3456 लाभार्थियों को प्रथम किश्त अवमुक्त की गई।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बारे में और जानकारी दी गई।जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा लाभार्थियों से बात करते हुए मातृशक्ति की भूमिका और उक्त जनकल्याणकारी योजना के महत्व को बताया गया। जिलाध्यक्ष श्री बब्बन ने लोगों को बताया कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार निरंतर जनता की सेवा के लिए अग्रसर है।
अंत में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में उपस्थित लाभार्थियों और सजीव प्रसारण के माध्यम से अन्य जनपदों से जुड़े लाभार्थियों को अपने स्वयं के आवास हेतु शुभकामनाएं देते हुए अपना उद्बोधन समाप्त किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर/परियोजना अधिकारी,जिला नगरीय विकास अभिकरण,अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका परिषद हरदोई और अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री शहरी आवास के तहत 3456 लाभार्थियों के खातों मे डाली गई आवास की पहली किस्त
