अलग-अलग स्थानों पर बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अलग-अलग स्थान पर बाइक सवारों की आमने सामने भिडं़त में पांच लोग घायल हो गये। जिन्हें शमसाबाद के अलावा जनपद के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा फैजबाग निवासी हिमांशु राठौर अपने मित्र आकाश, विश्वास निवासी कस्बा फैजबाग के साथ बाइक द्वारा एक ढाबे पर खाना खाने गया था, तभी रास्ते में एक अन्य बाइक सवार से आमने-सामने भिडं़त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक हिमांशु राठौर, साथी आकाश विश्वास तथा एक और बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया था। घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा सीएचसी शमसाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। एक अन्य समाचार के अनुसार जनपद कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ निवासी नूर मोहम्मद शुक्रवार को रात्रि बाइक द्वारा कायमगंज जा रहा था। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर कस्बा फैजबाग जहां एक पेट्रोल पंप के सामने गुजरते समय दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने भिडं़त हो गई। इस दुर्घटना में नूर मोहम्मद तथा दूसरी बाइक का चालक आसिफ निवासी नवाबगंज घायल हो गया। बताया गया एक बाइक सवार बाइक सहित मौके से फरार हो गया, लेकिन नूर मोहम्मद को जनपद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिवार के लोग उन्हें छिबरामऊ ले गए। जहां एक अस्पताल में उनका उपचार जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *