कासगंज। कासगंज में पांच लोगों की सामूहिक मौत से सनसनी फैल गई। कासगंज के अमांपुर में एटा रोड पर रहने वाले 50 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री सत्यवीर (श्यामवीर) उनकी पत्नी रामश्री (46), दो पुत्रियां प्राची (14) व आकांक्षा (12) और पुत्र गिरीश (10) के शव उनके घर के अंदर पाए गए। एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड पर स्थित एक बंद मकान में शनिवार शाम एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हडक़ंप मच गया था। एसपी की मानें तो प्राथमिक जांच में पुलिस इसे मर्डर के बाद सुसाइड का मामला मान रही है। घटना अमांपुर के इंडियन पेट्रोल पंप के पास की है। यहां 50 वर्षीय सत्यवीर उर्फ श्यामवीर फौजी, अपनी पत्नी रामश्री (46) और तीन बच्चों प्राची (14), आकांक्षा (12) और बेटे गिरीश (10) के साथ रहता था। पेशे से वेल्डर सत्यवीर के घर में पिछले तीन दिनों से कोई हलचल नहीं देखी गई थी। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे जब पड़ोसियों को घर से कोई आहट नहीं मिली और अनहोनी की आशंका हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया, तो उसे तोडक़र अंदर प्रवेश किया, अंदर का नजारा खौफनाक था। कमरे के अंदर सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं, बेड पर रजाई के नीचे उसकी पत्नी और तीनों मासूम बच्चों के शव पड़े हुए थे। घटनास्थल की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बच्चों और पत्नी की हत्या गला घोंटकर या जहर देकर की गई है, क्योंकि उनके शरीर पर संघर्ष के निशान नहीं थे और वे शांति से रजाई के नीचे सोए हुए लग रहे थे।
युवक ने परिवार के 4 सदस्यों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
कासगंज में एसपी अंकिता शर्मा ने बताया, स्थानीय पुलिस को सुबह सूचना मिली कि सत्यवीर उर्फ श्यामवीर, जो यहीं एक कमरे में रहता था, और उसका परिवार दो-तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला है। जब पुलिस मौके पर पहुंची और पर्दे हटा, तो सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ मिला, और बाकी चार शव बिस्तर पर रजाई के नीचे मिले। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सत्यवीर ने अपने परिवार के बाकी सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है।
#WATCH Kasganj, UP: Five members of the same family were found dead inside their house.
Aligarh DIG Prabhakar Chaudhary says, "We received information about the death of 5 people here, which includes one man, his wife, and their three children. From the scene, it appears to be… pic.twitter.com/AhII2E45EH
— ANI (@ANI) February 21, 2026
#WATCH | Kasganj, UP: Kasganj SP Ankita Sharma says "… The local police received information at around 6.30 that Satyaveer alias Shyamveer, who lived in a room here, and his family had not come out of the house for 2-3 days. When they reached the spot and removed the curtains,… https://t.co/57e5Xbm41Z pic.twitter.com/G7HhdmcN89
— ANI (@ANI) February 21, 2026
आत्महत्या का मामला प्रतीत होता: डीआईजी
अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हमें यहां पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिनमें एक पुरुष, उसकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि ताला अंदर से लगा हुआ था और जबरन प्रवेश का कोई निशान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद विशेषज्ञ राय दी जाएगी। लोगों से बातचीत से पता चला है कि आर्थिक तंगी इस घटना का कारण हो सकती है। उनके परिवार वालों से संपर्क कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। घटना की जानकारी तब हुई जब नगर का एक व्यक्ति शादी का कार्ड देने उनके घर पहुंचा। घर का गेट अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर शोर मचाया गया, जिसके बाद आसपास के लोग इक_ा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोडक़र अंदर प्रवेश किया।
