धूमधाम से मना जैन श्वेतांबर मंदिर पर ध्वजा महोत्सव कार्यक्रम

कंपिल, समृद्धि न्यूज। प्रतिवर्षानुसार नगर में स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर पर ध्वजा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने जैन श्वेतांबर मंदिर में हवन कर भगवान विमलनाथ की पूजा अर्चना कर मंदिर का ध्वजारोहण किया।
नगर के जैन श्वेतांबर मंदिर में 13 वां ध्वजा महोत्सव शनिवार को विधि विधान से हुआ। मंदिर में आकर्षक साज सज्जाा के साथ सुबह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, सत्रह भेदी पूजन शुरू हुआ। फल, नैवेद्य, अक्षत, केसर, चंदन, जल, आंगी, वस्त्र, श्रीफल, धूप, दीप आदि से पूजन के बाद में नंबर के पूजा में विधिवत ध्वज पूजा के बाद मंदिर के शिखर पर कायमी शिखर ध्वज के शुभ अवसर पर प0पू0 विजय पनवड़ की देख रेख में लाभार्थी विणा, बसन्तराज वीरावत परिवार की तरफ से ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद शिखर पर नया ध्वज लहराया। इसी के साथ मंदिर के अंदर विराजमान ध्वजारोहण के बाद अन्य धार्मिक क्रिया, पूजन वंदन, आरती हुई। सत्रह भेदी पूजन सहित अन्य अनुष्ठान विधिविधान से संपन्ना कराया। रमेश सोलंकी ने बताया कि मंदिर ध्वजा का बड़ा ही धार्मिक महत्व होता है। मान्यता है कि यदि आते-जाते दूर से ही मंदिर शिखर पर लहराते ध्वज को नमो जिणांनम कहकर प्रणाम किया जाए तो वह प्रणाम परमात्मा तक पहुंच जाता है। जिसमे मंदिर दर्शन जितना लाभ मिलता है। इस अवसर पर समाज के अशोक भाई, बसन्त राज वीरावत, दीपक झावेरी, अरविन्द, प्रकाश, सुरेश, सुशील, सुनीता, अशोक डागा, पुखराज डागा, अरुणा डागा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *