कटरी क्षेत्र में बाढ़ का सैलाब, दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों इलाकों में दहशत

मुश्किलों से जूझ रहे कटरी क्षेत्र के लोग बेचैन, पलायन की तैयारिया शुरू
प्रशासन ने पूछा दहशतज़दा ग्रामीणों का हाल, दिया सुरक्षा का भरोसा
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ के सैलाब के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया गया जल सैलाब के चलते कई गांवों के रास्ते जलमग्न हो गए, तो तमाम ग्रामीणों की झोपडिय़ों में जलभराव शुरू हो गया। बताते है घरों के बाढ़ का पानी भरने के कारण भयभीत ग्रामीण सुरक्षा तंत्र अपनाने लगे हैं। किसी को ट्रैक्टर ट्राली पर आशियाना बनाते हुए देखा गया, तो किसी को मकान की छत पर और तो और किसी ने घर के अंदर चारपाई तख्त आदि पर गुजारा करना शुरू कर दिया। गंगा में बाढ़ के सैलाब को लेकर सोमवार को नायब तहसीलदार कायमगंज व क्षेत्रीय लेखपाल आदि ने ढाईघाट शमशाबाद जाकर बाढ़ के हालात देखे। साथ ही बाढ़ पीडि़तों से रूबरू होते हुए आशाओं को जाना। पहाड़ों पर अत्यधिक बरसात होने के कारण गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। हालात यह हैं गंगा के तटवर्तीय इलाकों में जलसैलाब बहने लगा है। कई गांव जलसैलाब की चपेट में आने के कारण मजदूर, किसान सभी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सैलाब के चलते फसलें जलमग्न हो गयी हैं। घबराए लोग पलायन की तैयारियां करने लगे है। ग्रामीणों ने भविष्य के हालातों को देखते हुए नायब तहसीलदार कायमगंज से जलमग्न रास्तों से निपटने के लिए नाव की मांग की। बताते हैं जल सैलाब का दायरा इतना बढ़ गया ढाईघाट शमशाबाद मिर्जापुर मार्ग पर स्थित चौराहार पुलिया जहां जल सैलाब का नजारा देखा जा रहा है। सडक़ों पर बहने वाले पानी के बीच लोगों को विभिन्न वाहनों के जरिए गुजरते हुए देखा गया। बताते हैं गंगा कटरी क्षेत्र के गांव नगला बसोला, मुंशी नगला, अजीजाबद, गुटेटी दक्षिण, बांसखेड़ा, भगवानपुर, चौराहार मार्ग, जैतपुर, शरीफपुर छिछनी, समोचीपुर चितार सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांव जल सैलाब की चपेट में हैं। उधर क्षेत्रीय लेखपाल सनोज कुमार ने बताया गंगा में पानी बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *