
कायमगंज (सं.)। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग ने छापेमारी कर दूध के सैंपल लिये। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलाखेल निवासी निवासी अभिनव ने बताया कि वह नगर के पुल गालिव पुलिया स्थित राशिद पान भण्डार की दुकान से दिनॉक 27.9.2023 को ज्ञान दूध के पैकेट लेकर आया था। गर्म करने के दौरान वो फट गया था। दूसरे दिन दिनॉक 28.9.2023 को दो पैकेट और लिये वो इक्सपायरी डेट के थे। जिसकी शिकायत अभिनव ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार से की। खा सुरक्षा अधिकारी ने ज्ञान दूध के सेम्पल लेकर जाँच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला के लिए भिजवाये।
