गणेश महोत्सव के तृतीय दिन मेडिकल कालेज में पूजन के साथ लगाये गये फूड स्टाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन में चल रहे सप्त दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव के तृतीय चरण में बैच-2021 के द्वारा पूजन, आरती एवं भजन संध्या के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैच 2021 फूड स्टॉल का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकार के फूड आदि रखे गये। लजीज व्यंजन का गणेश महोत्सव में प्रसाद के तौर पर लुफ्त उठाया गया। सुबह 7 बजे से 8:30  बजे तक पूजन व प्रसाद वितरण हुआ। प्रात: आरती में बैच 2021 के अंशू आर्य, रुपाली, अपूर्वा, विपिन व बैच 2021 के अंकित यादव, मनोज कुमार, अमित यादव, सौरभ सिंह, हर्षिता, कनुप्रिया, प्रियंका, सृष्टि, श्रुति, अर्चिता, प्रज्ञा पटेरिया एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। देर शाम 5 बजे से 7 बजे तक आतरी व भजन संध्या, प्रसाद वितरण तथा फूड स्टाल लगाये गये। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दौरान भगवान गजानन का भगवान शिव और परशुराम से तीन दिन तक युद्ध चला था। इस विशेष पूजन की शुरुआत शुद्धिकरण और मंगलाचरण से होती है, जिसके बाद भगवान को पंचामृत से स्नान कराया जाता है और वस्त्र, चंदन, अक्षत, पुष्प, दूर्वा, बिल्वपत्र व सिंदूर अर्पित किए जाते हैं। इस दिन गणेश जी को तुलसी अर्पित नहीं की जाती, क्योंकि एक पौराणिक श्राप के कारण यह वर्जित है। मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन विराजे भगवान गजानन के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ लगी रहती है।
फूड स्टाल गु्रप-1 में कनुप्रिया, धनाक्षी, सृष्टि, हर्षिता, जान्हवी ने भाग लिया। फूड स्टाल-2 में अर्चिता, श्रुति ने प्रतिभाग किया। फूड स्टाल-3 में सौरभ सिंह ने भाग लिया। फूड स्टाल-4 में अमित यादव, रोशन राजपूत, धीरज यादव ने भाग लिया। गेम स्टॉल गु्रप में मेहताब आलम, कौशल किशोर, निखिल वर्मा, निश्चल वर्मा ने भाग लिया। साथ ही भजन संध्या गु्रप में कुमकुम, सौम्या, अल्का रश्मी, अशिता, ज्योति, निशा, आंचल द्वारा भक्ति मय गीत प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रतिभागी प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *