Headlines

पांचवीं बार डा0 चक्र सिंह अध्यक्ष, आठवीं बार जितेन्द्र बने मंत्री

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव डा0 राममनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। चुनाव में प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम नरेश द्विवेदी, कन्नौज शाखा के अध्यक्ष जितेन्द्र कटियार, मंत्री मानसिंह प्रजापति, इटावा शाखा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद शाखा के अध्यक्ष वेदप्रकाश राठौर, मंत्री जगदीश, मैनपुरी शाखा के मंत्री शिवमंगल सिंह के अलावा कानपुर नगर के मंत्री विवेक यादव की उपस्थिति में सारी कार्यवाही सम्पन्न हुई। अधिवेशन में चुनाव अधिकारी डा0 आर0सी0 माथुर तथा प्रांतीय प्रेक्षक श्याम नरेश दुबे, सह चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र यादव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें सभी पदों के दावेदार निर्विरोध निर्वाचित हुए। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद पर लगातार पांचवीं बार डा0 चक्र सिंह यादव काबिज रहे। वहीं मंत्री पर आठवीं बार फिर जितेन्द्र सिंह बनाये गये। प्रवीण कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिन द्विवेदी उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री अरविन्द प्रजापति, संयुक्त मंत्री संजीव कुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र गंगवार के अलावा डा0 रजनेश यादव को संप्रेक्षक बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। निर्विरोध चुने गये सभी पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *