पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने UPSC के नए चेयरमैन

समृद्धि न्यूज। पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बीते 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपीएससी अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, अजय कुमार की नियुक्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। केरल कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस अधिकारी अजय कुमार ने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में काम किया था।
यूपीएससी- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए अधिकारियों के चयन करने हेतु सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है, एक अध्यक्ष और अधिकतम दस सदस्यों से मिलकर बनता है। वर्तमान में आयोग में दो सदस्यों के पद रिक्त हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *