पूर्व भारतीय क्रिकेटर केके शर्मा ने शौर्य क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

इटावा, समृद्धि न्यूज। इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा स्थित शौर्य क्रिकेट एकेडमी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी के के शर्मा ने प्रशिक्षु बच्चों को क्रिकेट के बेसिक्स और बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बैटिंग बोलिंग और फील्डिंग की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने उद्देश्य के हिसाब से मेहनत और अनुशासन के बारे में प्रेरित किया उन्होंने कहा कि आपको अगर क्रिकेट के फील्ड में सफल होना है तो लक्ष्य के साथ मेहनत और अनुशासन बहुत जरूरी है। बच्चों को देश की सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया।
उन्होंने शौर्य एकेडमी के संचालक अमरीश यादव (टिंकू) एवं शहर के क्रिकेट प्रेमियों से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर शहर के लोग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब इटावा के खिलाड़ी इंडिया,रणजी और आई पी एल में खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि इटावा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है कि ऐसी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें निखारने की। अंत में उन्होंने एकेडमी में प्रशिक्षणरत समस्त प्रशिक्षु खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह,एकेडमी के संस्थापक अमरीश यादव, पूर्व सिविल सर्विसेज खिलाड़ी वीरेंद्र यादव,आलोक यादव, जावेद अख्तर,आशीष यादव, आशीष दुबे, अरुण कुमार सिंह, रिशी दुबे,पवन बंटी,गौरव सोनी, शिवांग तिवारी (लल्लन), नितिन यादव, इंजी सिद्दीकी, हर्ष यादव,योगेश कुमार, आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *