पूर्व कोटेदार ने परिजनों के साथ मिलकर युवक को पीटा

कंपिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी संतोष ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बीते बुधवार दोपहर वह राशन लेने गया था। उसी समय राशन दुकान पर गांव निवासी पूर्व कोटेदार उसका पुत्र मिल गए। दोनों ने संतोष को राशन देने का विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर पूर्व कोटेदार ने स्वजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान राशन लेने आए लोगों में भगदड़ मच गयी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस को आता देख हमलवार मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीडि़त ने गुरुवार सुबह थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *