कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी को फिर गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेन्दु तिवारी को कतर में एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनकी बहन ने वीडियो जारी करके प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई है। नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी 2022 में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसैना के आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिनमें से सात को माफी मिलने के बाद भारत लौटने की अनुमति मिली थी। पुर्णेंदु तिवारी भारतीय नौसेना के उन आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें 16 अगस्त 2022 को कतर में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक ग्वालियर निवासी रिटायर्ड नौसेना अधिकारी पूर्णन्दु तिवारी की दोबारा हुई गिरफ्तारी को लेकर सामने आई उनकी बहन डा0 मीतू भार्गव ने कतर से अपने भाई की कतर से सुरक्षित रिहाई और घर वापसी को लेकर प्रधानमंत्री से अपील की है। एक वायरल वीडियो में बहन ने प्रधानमंत्री से भाई की भारत में सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। कूटनीतिक प्रयासों के बाद कतर सरकार ने उनमें से सात को माफी दे दी थी और वे पिछले साल फरवरी 2025 में भारत लौट आए थे। एक अलग कानूनी मामले के चलते पुर्णेंदु तिवारी भारत नहीं लौट सके। पुर्णेंदु तिवारी एक अलग वित्तीय जांच का सामना कर रहे थे। रिटायर्ड नौसेना अधिकारी पुर्णेंदु तिवारी की बहन डॉक्टर मीतू भार्गव ग्वालियर में रहती हैं और उन्होंने भारत सरकार से अपने भाई की वापसी की गुहार लगाई है। उन्होंने वीडियो जारी करके सरकार से आग्रह किया है।
मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डा0 संदीप शर्मा, सच्चिदानन्द मिश्रा, डा0 कृष्णकान्त अक्षर, मंजू मिश्रा, हर्ष दुबे उपस्थित रहे। संचालन डा0 कृष्णकान्त अक्षर ने किया। शिवा ने व्यवस्था में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *