पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन

समृद्धि न्यूज। देश के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का 91 साल की उम्र निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अपने निवास पर ही अंतिम सांस ली है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने आज सुबह लातूर में अंतिम सांस ली। पाटील 90 साल के थे। शिवराज पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। उनका पूरा नाम शिवराज पाटिल चाकुरकर था। उन्होंने लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री के पद की जिम्मेदारी संभाली थी। सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर देवघर में आखिरी सांस ली है। बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था, शिवराज पाटिल चाकुरकर लोकसभा के स्पीकर थे और उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पदों पर काम किया है। शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर से एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे और लातूर लोकसभा क्षेत्र से सात बार जीते थे। 2004 में लोकसभा में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय में जिम्मेदारियां संभाली थीं। कांग्रेस और उसके सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *