इटावा, समृद्धि न्यूज। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक द्वारा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के ऑडिटोरियम हॉल में स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2017 से लेकर अब तक मूलभूत सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि 81 मेडिकल कॉलेज क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं और जहाँ भी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं वहां पर जल्द खुलवाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई को आगे बढ़ाया जाएगा एवं समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय सैफई में 200 एम0बी0बी0एस0 कि सीट हैं एवं नया ट्रॉमा सेंटर जल्द से जल्द हाईवे पर बनाया जाएगा, जिसका संचालन सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिर्फ इटावा के ही नहीं बल्कि आस-पास के जनपद के लोग भी आयुर्विज्ञान सैफई में आते है इसलिए सभी व्यवस्थाएं समुचित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता उ0प्र0 के लोगो के प्रति है और यहाँ के लोगो को समुचित व्यवस्थाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत एवं पूरी लगन के साथ कार्य किया जाए, किसी मरीज को निराश नहीं किया जाए साथ ही किसी भी मरीज को वापस लौटाना नहीं है बल्कि मरीज की भगवान की तरह सेवा करनी चाहिए, यह हम सभी का दायित्व है। मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया गया एवं आयुर्विज्ञान संस्थान की किताब का विमोचन किया गया साथ ही उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0 अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार, कुलपति, कुलसचिव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बृजेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, समस्त जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के स्थापना दिवस का हुआ आयोजन
