
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गोली मारकर घायल करने के मामले में प्रकाश में आये चार अभियुक्तों को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने एक तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार २२ नवंबर को श्याम बिहारी पुत्र स्व0 रामबरन निवासी ग्राम सुंदरपुर कोतवाली फतेहगढ़ ने पुलिस को सूचना दी कि पिन्टू जाटव पुत्र स्व0 कल्लू जाटव निवासी ग्राम सलेमपुर थाना राजेपुर को मनफूल, हरिश्चंद्र, शिवरतन पुत्रगण वीरपाल सिंह व उमेश पुत्र हरिश्चंद्र निवासीगण ग्राम सुंदरपुर कोतवाली फतेहगढ़ ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिस पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। पीडि़त की तहरीर पर पुुलिस ने उपरोक्त चारों लोगों के खिलाफ धारा 307, 504 व 2(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया था। विवेचना में अभियुक्तगण रामकृष्ण पुत्र परशुराम, राजू यादव प्रधान पुत्र राम नरायण, अरनेश पुत्र मुखराम, श्याम बिहारी पुत्र रामवरन निवासीगण नगला दुर्गू ग्राम पंचायत सुंदरपुर थाना कोतवाली फतेहगढ़ के नाम प्रकाश में आये। बुधवार को रामकृष्ण आदि उपरोक्त चार नफर अभियुक्तगणों को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें अभियुक्त रामकृष्ण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस सहित बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा ३/२५ आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की है।
