फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा स्नान करते समय चार दोस्त गंगा में डूब गये। गोताखोरों ने तीन युवकों को बमुश्किल निकाल लिया गया, लेकिन एक युवक को काफी देर बाद निकाल सके, लेकिन उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर थाना कादरीगेट क्षेत्र के गिहार बस्ती लकूला के रहने वाले चार दोस्त गंगा स्नान करने पहुंचे। जिसमें क्रिश 16 वर्ष पुत्र सुभाष चंद्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वहीं साथी अंकित, साजन और प्रेम भाई की गोताखोरों ने जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलने पर कादरीगेट थाना पुलिस व पांचाल घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पर गोताखोरों की मदद से क्रिश का शव बरामद कर लिया गया है। उसको लेकर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक घर में सबसे बड़ा था। पिता सुभाष मजदूरी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मां मोनी, छोटी बहन पलक, छोटा भाई वरुण और डुग्गू हैं। इस घटना से पूरा गिहार बस्ती शोक में डूबा गया। साथ कई लोग घायलों का हालचाल लेने लोहिया अस्पताल पहुंच गये। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
गंगा स्नान कर रहे चार दोस्त डूबे, एक की मौत
