टै्क्टर की टक्कर से चार छात्रायें घायल

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। स्कूल से घर जाते समय साइकिल सवार चार छात्राओं को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम बराकेशव निवासी शीलू पुत्री प्रवीण कुमार 13 वर्ष, पिंकी पुत्री मुकेश उम्र 15 वर्ष, आकांक्षा पुत्री अरविंद 15 वर्ष, जानवी पुत्री श्याम सिंह 13 वर्ष बुधवार को क्षेत्र के एके इंटर कॉलेज धुरिहार से पढ़कर साइकिल से गांव वापस जा रही थी, रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे टै्रक्टर चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे चारों छात्रायें घायल हो गयी। ग्रामीणों ने मौके पर ही ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घायल छात्राओं को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया। वहीं जानवी की हालत बिगडऩे पर लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *