
चालक बस लेकर फरार, एक की हालत गंभीर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रिश्तेदारी में मौत की सूचना पर टेंपो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग फरीदाबाद से कमालगंज जा रहे थे। कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम दलेलगंज ईट भे के निकट टेंपो व रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। वहीं चालक बस लेकर फरार हो गया। गुरुवार की सुबह 9 बजे के करीब कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर दिल्ली जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 76 के4270 तथा फरीदाबाद से कमालगंज जा रहे टेंपो संख्या एचआर 38 एई/7026 की ग्राम दलेलगंज ईट भे के निकट आमने-सामने भिडंत हो गई। दुर्घटना में सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद निवासी टेंपो चालक अरुण कुमार कमालगंज जा रहा था। टेंपो में आधा दर्जन से अधिक लोग सावर थे। घायलों में रुचि पुत्री रामवीर, सरिता पुत्री अशोक कुमार, 65 वर्षीय मनीषा पत्नी अशोक कुमार के अलावा मेजर पुत्र लाला राम 18 वर्ष निवासी भडिय़ा थाना कमालगंज जो टेंपो चालक अरुण कुमार का साला है घायल हो गए। कमालगंज में अरुण कुमार के रिश्तेदार फफुआ ससुर की मौत हो गई थी। जिसमें सभी लोग शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने १०८ एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से मनीषा देवी की हालत बिगडऩे पर लोहिया रेफर कर दिया गया। वहीं चालक बस लेकर फरार हो गया।
