
फर्रुखाबाद/छिबरामऊ, समृद्धि न्यूज। अश्विन कृष्णपक्ष प्रतिपदा रविवार को सांई मीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन शिर्डी धाम के प्रांगण स्थित सांई मीर ध्यान मंदिर में चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के पहले दिन चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के सानिध्य में डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन के द्वारा प्रथम दिवस पूजन शिर्डी से आये पुरोहित चंद्रशेखर कुलकर्णी एवं योगेश गुरुजी, वैभव गुरुजी द्वारा वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ सम्पन्न कराया गया। आरती के बाद सांई बाबा से इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों, छात्रों द्वारा समस्त विश्व के कल्याण की कामना की गयी। इस आयोजन में सांई मीर परिवार के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद लिया।——————–
