
एसपीव एएसपी ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
संकिसा महोत्सव में लगी थी दो दिन की डियूटी
संकिसा, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत संकिसा स्थित भदंत विजयसोम इंटर कॉलेज में पीएसी जवान सचिन कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंकर जांच पड़ताल की। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मेरापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के सम्बन्ध में 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा में कार्यरत प्रभारी दलनायक गोविंद नारायण ने मेरापुर थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेरे दल में नियुक्त आरक्षी सचिन कुमार 27 वर्ष पुत्र स्व0 निहाल सिंह निवासी ग्राम नगला धर्मा पोस्ट व थाना मुरसान जनपद हाथरस ने रविवार सुबह 6.25 बजे संतरी ड्यूटी के दौरान भदंत विजय सोम इंटर कॉलेज संकिसा थाना मेरापुर में अपनी एसएलआर सर्विस हथियार से गले में गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक तथा मोहम्मदाबाद सीओ ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पंहुकर साक्ष्य जुटाए। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी के अनुसार जवान सचिन कुमार विवाहित थे। उपरोक्त पीएसी दल संकिसा दो दिवसीय बुध्द महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था हेतु आया था।
घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया की संकिसा में दो दिवसीय मेला कार्यक्रम था। जिसमें इटावा पीएसी 28वीं वाहिनी कंपनी आई हुई थी। पीएसी कांस्टेबिल सचिन कुमार की कोत की सुरक्षा में ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान जब सभी ने आवाज सुनी तो वहां पर आए। प्रथम दृष्टता उक्त सीन को देखकर मामला ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने अपने सर्विस हथियार एसएलआर से आत्महत्या की है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं यह भी बताया गया है कि कल मृतक सचिन कुमार प्रभारी से दवाई लेने के लिए छुट्टी मांगने गया था, तभी प्रभारी ने छुट्टी देने से मना कर दिया। जिस पर सचिन ने अपने ईलाज के कागज भी दिखाए थे। मृतक की सचिन की मां का नाम कुसुमलता है। उसकी दो बहनें हैं रिचा और सोनल। जिसमें रिचा यूपी पुलिस में है। मृतक की शादी हाथरस पटेनी गांव से कस्बा मुरसान जिला हाथरस से हुई थी।
कंपनी के प्रभारी हटे पीएसी जवान सचिन कुमार की आत्महत्या करने के मामले में 28वीं वाहिनी पीएसी के आरआई उमाकांत त्रिपाठी ने बताया की तत्काल प्रभाव से कंपनी के प्रभारी गोविंद नारायण को हटा दिया गया है और जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी
