श्री साईं मीर ध्यान मंदिर का चतुर्थ स्थापना दिवस

देर रात तक होती रहीं तैयारियां
छिबरामऊ, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद रोड पर साईं मीर गु्रप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के प्रवेश द्वार के पास साई मीर ध्यान मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस का दो दिवसीय भव्य आयोजन 29 व 30 अक्टूबर को होगा। इसके लिए देर रात तक तैयारियां होती रहीं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिवस अश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा रविवार 29 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से आचमन, प्राणायाम, प्रायश्चित संकल्प, प्रधान संकल्प, श्री गणेश पुण्याहवाचन, मातृ का पूजन, नांदी श्राद्ध, वास्तुमण्डल पूजन, योगिनी मंडल, पूजन, श्री क्षेत्रपाल मंडल पूजन, सर्वतोभद्र मंडल पूजन, वर्धिनी पूजन, नवग्रह मंडल पूजन, रुद्र पूजन मंत्रों द्वारा अग्नि उत्पादन, संकल मंडल स्थापित देवता हवन, अर्चन एवं सांय आरती होगी। द्वितीय दिवस अश्विन कृष्णपक्ष द्वितीया सोमवार 30 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे से कांकड आरती, रुद्र अभिषेक, श्रंगार एवं शिरडी मेरा पंढरपुर आरती, प्रात: 8 बजे आचमन, प्राणायाम प्रात: पूजन, स्थापित देवता हवन, उत्तरांग हवन, क्षेत्रपाल बली पूजन, यज्ञ की पूर्णाहुति एवं मध्यान्ह आरती, प्रसाद व भण्डारा का आयोजन होगा। समस्त पूजन शिरडी, मालीनगर (महाराष्ट्र) से आये चन्द्रशेखर कुलकर्णी एवं सहयोगियों द्वारा वेद: शा सम्पन्न किया जायेगा। साईं मीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं से इस आयोजन में आने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *