जालसाज ने गोलगप्पा विक्रेता के खाते से पार किये 1800 रुपये

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। फोन-पे से मेन खाते में पैसा ट्रांसफर का लालच देकर जालसाज ने गोलगप्पा विक्रेता के खाते से 18०० रुपए की नगदी पार कर दी। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम कुइयांखेड़ा निवासी घनश्याम का खाता कस्बे की एक बैंक में संचालित है। घनश्याम फैजबाग चौराहे पर गोलगप्पे की ठेली लगाता है। सोमवार को उसके फोन पर एक कॉल आई। जिसमें उसने खुद को फोन-पे कंपनी का कर्मचारी बताया। पीडि़त के अनुसार जालसाज व्यक्ति ने गोलगप्पा विक्रेता को बताया उसके फोन-पे पर 47०० सौ रूपये की नगदी। जिसे मेन खाते में ट्रांसफर कर ले। इसके लिए आपको कुछ आवश्यक जानकारियां देनी होगीं। पीडि़त के अनुसार उसका कहना था वो इस संबंध में कुछ जानता नहीं। पुत्र के आने पर उक्त नगदी को मैन खाते में ट्रांसफर करा देगा, लेकिन ठग कहां मानने वाला था। जालसाज ने कहा रुको मैं तुम्हें बताता हूं किस तरह 47०० रूपए मेन खाते में ट्रांसफर करना है। हम बताते जाएं आप करते जाओ। गोलगप्पा विक्रेता जाल साज की बातों में आ गया। कुछ समय बाद जब ओटीपी आई तो उसने ओटीपी का नंबर पूछा। ओटीपी का नंबर बताए जाने के बाद खाते से 18०० रुपए पार कर दिए। मैसेज आने के बाद गोल गप्पा विक्रेता के होश उड़ गए। उसने कई बार उक्त नंबर पर कॉल की। मगर जालसाज का फोन नहीं उठा। गोलगप्पा विक्रेता का कहना था वह जालसाज के खिलाफ पुलिस को तहरीर देगा। ————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *