250 लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेंडर चूल्हा व उपकरण किये गये वितरित

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत वर्ष 2016 से अब तक जनपद में 162447 पात्र परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये जा चुके है, जिसमें आई0ओ0सी0एल0 के 93238 लाभार्थी, बी0पी0सी0एल0 के 19415 लाभार्थी एवं एच0पी0सी0एल0 के 49794 लाभार्थी है।
मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-2024 से पर्व एवं त्यौहारों पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 02 रिफिल की घोषणा करते हुए योजनान्तर्गत सब्सिडी अंतरण की योजना प्रारम्भ की गयी थी। पूर्व की भांति वित्तीय वर्ष 2025-2026 में भी उज्ज्वला के लाभार्थियों को 02 नि:शुल्क सिलेण्डर रिफिल उपलब्ध करायी जा रही है। जिसमें दीपावली पर्व पर 01 नि:शुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सभी उज्ज्वला लाभार्थियों को प्राप्त करायी जा चुकी है। होली पर्व के अन्तर्गत माह जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक नि:शुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल वर्तमान में उपलब्ध करायी जा रही है। वर्तमान में जनपद में प्रत्येक घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिल का उपभोक्ता मूल्य रू0 876.00 है। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत अनुमन्य सब्सिडी रू0 323.24 एवं राज्य सरकार द्वारा रू0 552.76 की सब्सिडी अनुमन्य है। उज्ज्वला लाभार्थियों को उक्त नि:शुल्क घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिल प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम बुकिंग के उपरान्त प्रति सिलेण्डर रू0 876.00 की धनराशि स्वयं जमा करते हुये गैस रिफिल प्राप्त कर लिया जायेगा। सब्सिडी की धनराशि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उज्ज्वला लाभार्थी के खाते में ट्रान्सफर कर दी जायेगी। इस प्रकार प्रत्येक घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिल उपभोक्ताओं को नि:शुल्क प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 162447 लाभार्थियों को कुल रू0 8,97,94,203.72 (रू0 आठ करोड सत्तानवें लाख चौरान्हवे हजार दौ सौ तीन रूपये बहत्तर पैसे) राज्य सरकार द्वारा होली पर्व पर उनके बैंक खाते में अंतरित की गईं
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आफीसर क्लब में सांसद की उपस्थिति में जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी जिला उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति लगभग 400 लाभार्थियों द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया। सजीव प्रसारण के उपरांत उपस्थिति लाभार्थियों में से 250 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और उज्जवला कनेक्शन के अंतर्गत नि:शुल्क सिलेंडर चूल्हा व उपकरण भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *