जी-7 शिखर सम्मेलन: कनाडा के नए प्रधानमंत्री और पीएम मोदी की मुलाकात से रिश्तों को मिली मजबूती

समृद्धि न्यूज। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पीएम मोदी और कनाडा के पीएम कार्नी के बीच बहुत सकारात्मक और रचनात्मक बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्व पर भी चर्चा की गई, जो साझा मूल्यों, लोकतंत्र और कानून के शासन, लोगों के बीच संबंधों और कई अन्य समानताओं पर आधारित है। Imageपीएम मोदी और मार्क कार्नी की मुलाकात के दौरान भारत और कनाडा ने नए उच्चायुक्तों को नियुक्त करने पर सहमति जताई है। दोनों देश फिर से सामान्य राजनयिक सेवाएं शुरू करने के लिए नए उच्चायुक्त नियुक्त करेंगे। इससे दोनों देशों के नागरिकों और व्यापारियों को फायदा होगा। Imageकनाडा के प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कार्नी और मोदी ने आपसी सम्मान, कानून के शासन और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर कनाडा-भारत संबंधों के महत्व की पुष्टि की। Imageदोनों नेताओं ने नागरिकों और व्यवसायों को नियमित सेवाएं बहाल करने के उद्देश्य से नए उच्चायुक्तों को नामित करने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने आपसी सम्मान, कानून के शासन और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित कनाडा-भारत संबंधों के महत्व की पुष्टि की।

Canada
भारत और कनाडा के बीच पिछले कुछ समय से कूटनीतिक संबंधों में गिरावट आई है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच कनानास्किस में मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की कवायद शुरू कर दी है। मुलाकात को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने आपसी संबंधों में स्थिरता बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर सहमति जताई है और इसकी शुरुआत उच्चायुक्तों की शीघ्र बहाली से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय 3 देशों के दौरे पर कनाडा में हैं और वहां पर जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने गए थे।

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात की। कनाडा का दौरा पूरा कर पीएम मोदी मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं। कनाडाई पीएम कार्नी से पीएम मोदी की मुलाकात पर दोनों देशों के संबंधों में सुधार की कवायद का जिक्र करते हुए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी और पीएम कार्नी ने भारत-कनाडा के बीच संबंधों में स्थिरता बहाल करने के लिए संतुलित कदम उठाने पर सहमति जताई है, जिसकी शुरुआत दोनों देश एक-दूसरे की राजधानियों में जल्द से जल्द उच्चायुक्तों की बहाली से करेंगे। इसके बाद अन्य कूटनीतिक कदम भी समय के साथ उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *