
दुर्गा कालोनी में मनाया जा रहा है छठवां उत्सव
गणपत्ति बप्पा मोरया मय हुए भक्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गौरी के लाल गजानन की चारों तरफ धूम भक्तों ने अपनी श्रद्धानुसार घरों व पाण्डाल लगाकर गणेश भगवान की मूर्ति स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। इसी क्रम में गत वर्ष की भांति फतेहगढ़ स्थित दुर्गा कालोनी के भक्तों ने छठवें गणेश उत्सव के रुप में गौरी के लाल गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ आचार्य से पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कर प्रसाद का वितरण किया। चारों तरफ गणेशमय वातावरण हो गया। गणपत्ति बप्पा मोरया के जयकारे भक्त लगाकर भक्ति में झूमे। यजमान के रुप में शरद यादव ने प्रथम दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर आरती की। उन्होंने बताया कि यह छठवां गणेश उत्सव है और दुर्गा कालोनी के सभी भक्तों के सहयोग से यह उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं फतेहगढ़ में कई स्थानों पर पाण्डाल सजाकर गजानन भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना फर्रुखाबाद में भी कई जगह बड़े उत्सव के रुप में जगह-जगह पाण्डाल लगाकर गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया।
