गोविंदाओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में लिया भाग
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। रामलीला मैदान से गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह रामलीला मैदान से हुई। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाया।
कस्बे में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। डीजे की धुन पर युवा और महिलाएं रास्ते भर नृत्य करते रहे। यात्रा में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को लेकर महिलाएं भी शामिल हुईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर पट्टी मदारी और मुख्य चौराहे से होते हुए गंगा रोड पर रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा में बबलू सैनी, सुनील शाक्य, देवेश राठौर, राजू सेठी, लव वर्मा, ललित शाक्य, महावीर यादव, सुधीर शाक्य, गिरीश शाक्य और प्रवीण शाक्य समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के अन्य हिस्सों में भी गणेश विसर्जन की यात्राएं निकाली गईं। विसर्जन यात्राओं के दौरान पुलिस हर गतिविधि पर अपनी नजर रखे रही। सौहार्दपूर्ण वातावरण में गजानन की प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया गया।
धूमधाम से निकाली गयी गजानन की विसर्जन यात्रा
