गणेश भक्तों ने पथराव कर तीन को किया घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान टै्रक्टर घर के सामने हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट व पथराव शुरु हो गया। जिससे एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये। थाना कादरीगेट क्षेत्र से टै्रक्टर द्वारा निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा जब चांदपुर पहुंची, तभी राहुल के घर के सामने अंतिम संस्कार करने शव लेकर जा रहे दूसरे टै्रक्टर से टक्कर हो गई। विवाद होने पर कुछ लोगों के समझाने पर शव यात्रा का टै्रक्टर आगे चला गया। इस दौरान राहुल पुत्र सुरेश जाटव ने दरवाजे पर खड़े गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा का टै्रक्टर को आगे बढ़ाने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही बिर्राबाग के लोगों ने राहुल व उसके पड़ोसी अरविन्द पुत्र हरीशंकर व अरविन्द की बहन सावित्री के साथ मारपीट व पथराव कर दिया। जिससे तीनो घायल हो गये। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी उन्हें है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *