ताजमहल में फिर चढ़ाया गंगाजल

सावन के सोमवार पर मुख्य गुंबद में किया जलाभिषेक, लहराया भगवा झंडा

यूपी के ताजमहल की सुरक्षा एक बार फिर नाकाम रही है। एक बार फिर गंगाजल चढ़ाने का मामला सामने आया है। सोमवार को एक महिला ने ताज परिसर में गंगाजल चढ़ाया, साथ ही भगवान शिव की फोटो वाला ध्वज भी लहराया। मौके पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने महिला को दबोच लिया।

यूपी के आगरा स्थित ताजमहल के अंदर एक महिला ने भगवा झंडा लहरा दिया. फिर पानी की बोतल खोलकर जल भी चढ़ा दिया. अखिल भारत हिंदू महासभा ने पानी को गंगाजल बताया है और जलाभिषेक करने की बात कही है. उधर, घटना की सूचना मिलते ही CISF के जवानों ने महिला को पकड़ लिया. फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है  इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महिला को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने  हिरासत में लिया है। पूर्व में भी यह महिला जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर पहुंची थी। ताजमहल में सावन माह के अंदर हिंदूवादियों की तीसरी प्रतिक्रिया सामने आई है। इससे पहले भी युवक का जलाभिषेक का वीडियो सामने आय चुका है। सोमवार को महिला एक बोतल में पानी लेकर गुंबद में पहुंची। उसने दावा किया कि बोतल में गंगाजल था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *