खनन माफिया भाजपा नेता व उसके साथियों पर गैंगस्ट का मुकदमा दर्ज

चौकी इंचार्ज से अभद्रता करने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसना किया शुरु
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस से बदसलूकी करने वाले खनन माफिया व उसके साथियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया। जिला मजिस्टे्रट के आदेश पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सचिन ठाकुर उर्फ आशीष प्रताप सिंह पुत्र गिरीश सिंह गैंग लीडर निवासी चिलसरा थाना शमशाबाद व उसके गैंग के सदस्य सर्वोत्तम पुत्र शिव सिंह निवासी डुंडियापुर थाना नवाबगंज, लालमन पुत्र हरिराम निवासी टिकुरियन नगला थाना मऊदरवाजा, गोविंद पुत्र रामखिलावन गढ़ैवा मंधना चौबेपुर पश्चिम कमिश्नरी रेट कानपुर, प्रदीप कुमार पुत्र भूमि राज यादव निवासी कैलथा अलीगंज एटा, अजय कुमार पुत्र जय सिंह निवासी टिकुरियन नगला, राजीव पुत्र हरिराम निवासी टिकुरियन नगला पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।कोतवाली फतेहगढ़ प्रभारी सचिन कुमार ने दर्शाया कि गैंग बनाकर गैंग लीडर सचिन ठाकुर उर्फ आशीष प्रताप अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं का अंजाम देकर भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए क्षेत्र में वह व्याप्त कर अवैध तरीके से अवैध खनन की चोरी का अपराध करता है। अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अवैध खनन की कार्रवाई की जाती है तो गैंग के सदस्यों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई जाती है, हमला किया जाता है। इनके आतंक के भय से कोई व्यक्ति गवाही देने के लिए सामने नहीं आता है। उनके गैंग को पाबंद करने की कार्रवाई के लिए पुलिस ने रिपोर्ट भेजी थी। जिसे जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बीते दिनों अवैध खनन के दौरान चौकी इंचार्ज से अभद्रता करने व धमकी देने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *